{"_id":"666aa090fb2f17f2b10e35ea","slug":"up-news-up-minister-om-prakash-rajbhar-comments-on-ajay-rai-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रियंका गांधी को काशी से लड़ाने के बयान राजभर ने अजय राय पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- तेरा क्या होगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रियंका गांधी को काशी से लड़ाने के बयान राजभर ने अजय राय पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- तेरा क्या होगा...
Thu, 13 Jun 2024 01:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:07 PM IST
सार
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ाने के बयान पर ये टिप्पणी की है।
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। एक सवाल के जवाब में राजभर ने अजय राय पर शोले फिल्म का डॉयलाग दोहरा दिया और कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया...।
विज्ञापन
राजभर से सवाल पूछा गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि अगर प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ा दिया जाता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो-तीन लाख वोटों से हार जाते। इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें रोका किसने था...। अब तो चुनाव हो चुके हैं अब आगे की तैयारी करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, उम्र सीमा सहित कई व्यथाएं रखीं सामने
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुलिस में कुछ गोपनीय पदों को आउटसोर्सिंग से भरने पर विचार, बाद में डीजीपी मुख्यालय ने कहा पत्र त्रुटिपूर्ण
जब उनसे यही कहा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी यही बात कही थी तो उन्होंने कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया...। बता दें कि अजय राय वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि, पीएम मोदी ने इस सीट पर डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की पर ये जीत उनकी बड़ी नहीं थी जितना कि चुनाव से पहले दावा किया जा रहा था।
राहुल गांधी ने ये दिया था बयान
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बुधवार को रायबरेली पहुंचे। यहां राहुल ने एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री जान बचाकर निकले हैं। अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री दो से तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते। यह सब अहंकार से नहीं कह रहा हूं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के विजन को जनता ने नकार दिया है।