फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Transport Corporation earned more than one billion income in August

UP News : अगस्त में परिवहन निगम को हुई एक अरब से अधिक की आय, अंतरराज्यीय बसों के संचालन से आय में वृद्धि

Fri, 29 Sep 2023 06:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Sep 2023 06:42 AM IST
सार

यूपीएसआरटीसी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आठ राज्यों एवं नेपाल के बीच अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय बस सेवा का संचालन भी किया जाता है। इसमें  दिल्ली, उत्तराखंड,राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं नेपाल शामिल हैं।

विज्ञापन
UP News: Transport Corporation earned more than one billion income in August
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

योगी सरकार एक तरफ जहां यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर पूरी तरह संजीदा है, वहीं परिवहन निगम की विशेष सुविधाओं पर भी पूरी नजर रखी है। यूपीएसआरटीसी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आठ राज्यों एवं नेपाल के बीच अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय बस सेवा का संचालन भी किया जाता है। इसमें  दिल्ली, उत्तराखंड,राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं नेपाल शामिल हैं। कुल 2326 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों के संचालन से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को अगस्त 2023 में 1 अरब दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय  को हुई है।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा पर पूरा ध्यान
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों से यात्री धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से आते रहते हैं। साथ ही प्रदेश के निवासी भी अन्य राज्यों में धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से जाते रहते हैं। अपने देश एवं प्रदेश के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के अंदर और प्रदेश से लगे राज्यों के मध्य बसों का संचालन किया जाता है, जिससे यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो। इन राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का अनुबंध है।
विज्ञापन


प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए राजधानी से जल्द चलेंगी कई अन्य बसें
परिवहन मंत्री के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन के क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए राजधानी से बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों को भी प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे कि लोग इन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर जाकर वहां धार्मिक व व्यक्तिगत कार्यों के साथ ही पर्यटन का भी लुफ्त उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed