{"_id":"6310cc229631a52a6c4a7d20","slug":"up-news-transfer-of-10-deputy-superintendents-of-police-abhay-pratap-mall-acp-s-responsibility-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, अभय प्रताप मल्ल लखनऊ में एसीपी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, अभय प्रताप मल्ल लखनऊ में एसीपी की जिम्मेदारी
Thu, 01 Sep 2022 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Sep 2022 08:43 PM IST
सार
सिद्वार्थनगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार यादव को मेरठ फूड सेल, जयराम को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से सिद्घार्थनगर, रमेश चंद्र पांडेय को सिद्घार्थनगर से पुलिस कमिश्नरेट नोएडा में एसीपी के पद पर और नोएडा में एसीपी प्रीतम पाल सिंह को खीरी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के दस अधिकारियो के तबादले कर दिए। यह सभी पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। लखीमपुर खीरी में तैनात अभय प्रताप मल्ल को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में एसीपी के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में तैनात गिरिजा शंकर त्रिपाठी को जालौन, रामाशीष यादव को सोनभद्र से मुजफ्फरनगर और विजय आनंद को जालौन से उन्नाव स्थानांतरित किया गया है। जगदीश लाल टम्टा को अम्बेडकरनगर से शाहजहांपुर, पंकज कुमार श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पीटीएस मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सिद्वार्थनगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार यादव को मेरठ फूड सेल, जयराम को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से सिद्घार्थनगर, रमेश चंद्र पांडेय को सिद्घार्थनगर से पुलिस कमिश्नरेट नोएडा में एसीपी के पद पर और नोएडा में एसीपी प्रीतम पाल सिंह को खीरी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन