{"_id":"63a897c29bfe50315d7d557a","slug":"up-news-time-table-of-ayush-counseling-ready-counseling-may-be-announced-within-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : आयुष काउंसिलिंग की समय सारणी तैयार, सप्ताहभर में हो सकती है काउंसिलिंग की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : आयुष काउंसिलिंग की समय सारणी तैयार, सप्ताहभर में हो सकती है काउंसिलिंग की घोषणा
Mon, 26 Dec 2022 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Dec 2022 12:04 AM IST
सार
प्रदेश में स्थित राजकीय एवं निजी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी कॉलेजों में दाखिले के लिए अभी तक एजेंसी के जरिए काउंसिलिंग होती रही है, लेकिन वर्ष 2022 की काउंसिलिंग में हुई मनमानी के बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आयुष कॉलेजों में काउंसिंलिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। निदेशालय की ओर से समय सारणी तैयार कर लिया गया है। इसे जनवरी माह के पहले सप्ताह से प्रस्तावित किया गया है। मंगलवार को होने वाली बैठक के बाद तिथियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में स्थित राजकीय एवं निजी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी कॉलेजों में दाखिले के लिए अभी तक एजेंसी के जरिए काउंसिलिंग होती रही है, लेकिन वर्ष 2022 की काउंसिलिंग में हुई मनमानी के बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब काउंसिलिंग का कार्य एजेंसी के जरिए कराने के बजाय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जरिए कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
एमबीबीएस-बीडीएस की दो राउंड की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। मॉप- अप राउंड शुरू हो गया है। ऐसे में अब आयुष की काउंसिलिंग को लेकर तीनों निदेशकों की कमेटी ने प्रस्तावित समय-समय तैयार कर ली है। इसमें जनवरी के पहले सप्ताह से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। मंगलवार को इसे अंतिम रूप देने के लिए बैठक होगी। इसमें काउंसिलिंग की तिथि की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन