फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Thousands of MGNREGA workers, hundreds of contract workers became unemployed

UP News : मनरेगा के हजारों श्रमिक, सैकड़ों संविदा कर्मी हुए बेरोजगार, हो रही थी हर महीने सात हजार तक की आय

Tue, 15 Nov 2022 11:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Nov 2022 11:26 AM IST
सार

करीब एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों को नगरीय निकाय शामिल में किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा पर संविदा पर एक ग्राम रोजगार सहायक तैनात किए जाते हैं और 50 श्रमिकों पर एक मैट तैनात होता है।

विज्ञापन
UP News: Thousands of MGNREGA workers, hundreds of contract workers became unemployed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

प्रदेश भर में नए नगरीय निकायों के गठन व सीमा विस्तार से मनरेगा के हजारों श्रमिक और सैकड़ों संविदा कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। इन श्रमिकों के परिवार मनरेगा के जरिए हर माह बतौर मजदूरी छह से सात हजार रुपये कमा रहे थे। वहीं संविदा कर्मियों को आठ से दस हजार रुपये प्रतिमाह तक मानदेय मिलता था। अब इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में 111 नई नगर पंचायतों का गठन और 130 नगरीय निकायों का सीमा विस्तार हुआ है। इसके लिए करीब एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों को नगरीय निकाय शामिल में किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा पर संविदा पर एक ग्राम रोजगार सहायक तैनात किए जाते हैं और 50 श्रमिकों पर एक मैट तैनात होता है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 से 50 मजदूर मनरेगा में काम करते हैं। ग्राम पंचायतों को नगरीय निकायों में शामिल होने से वहां मनरेगा के काम बंद हो गए हैं। इससे हजारों मनरेगा श्रमिक और मैट बेरोजगार हो गए हैं। करीब सात सौ से अधिक ग्राम रोजगार सहायक भी बेरोजगार हुए हैं।
विज्ञापन


समायोजन की दरकार
सरकार ने बीते वर्ष चुनाव से पहले नगरीय निकाय सीमा में शामिल हुई ग्राम पंचायतों में कार्यरत मनरेगा के संविदा कर्मियों को पड़ोसी की किसी ग्राम पंचायत में समायोजित करने का आदेश दिया था। पर हाल ही में समायोजित हुईं ग्राम पंचायतों के संविदा कर्मियों का समायोजन नहीं हुआ है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष भूपेश सिंह का कहना है कि मनरेगा के श्रमिकों के लिए शहरों में रोजगार की व्यवस्था करने के साथ संविदा कर्मियों का समायोजन किया जाना चाहिए। उधर, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में कार्यरत बैंकिंग सखी और महिला स्वयं सहायता समूह भी ग्राम पंचायतों के नगरीय निकाय सीमा में जाने से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed