फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: There will be a change in BJP after the public relations campaign, new state in-charge may be posted

UP News : महाजनसंपर्क अभियान के बाद होगा भाजपा में बदलाव, नए प्रदेश प्रभारी की हो सकती है तैनाती

Mon, 12 Jun 2023 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jun 2023 12:30 AM IST
सार

मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से महानजसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 25 मार्च को पार्टी की नई प्रदेश टीम घोषित होने के बाद से संगठन में अन्य स्तर पर भी बदलाव अपेक्षित है।

विज्ञापन
UP News: There will be a change in BJP after the public relations campaign, new state in-charge may be posted

विस्तार

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के बाद प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव किया जाएगा। पार्टी को नए प्रदेश प्रभारी मिल सकते हैं साथ ही पार्टी में सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों की नई टीम का गठन होगा। पार्टी के अग्रिम मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मूल संगठन के जिलाध्यक्ष तक बदले जाएंगे।

विज्ञापन


मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से महानजसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 25 मार्च को पार्टी की नई प्रदेश टीम घोषित होने के बाद से संगठन में अन्य स्तर पर भी बदलाव अपेक्षित है। लेकिन पहले निकाय चुनाव और अब महाजनसंपर्क अभियान के चलते परिवर्तन की कार्यवाही रूकी हुई है। सूत्रों की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में नए प्रभारी की तैनाती हो सकती है। प्रदेश के वर्तमान पार्टी प्रभारी राधामोहन सिंह की नियुक्ति नवंबर 2020 में हुई थी। सिंह के रहते हुए भाजपा ने पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव 2022, राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को एक तरफा जीत मिली। पार्टी का एक तबका चाहता है कि लोकसभा चुनाव तक राधा मोहन सिंह को ही प्रभारी बनाए रखने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


पार्टी के अवध, कानपुर, ब्रज, पश्चिम, गोरखपुर और काशी क्षेत्र में नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती के बाद से उनकी नई टीम की घोषणा भी जुलाई में होनी है। क्षेत्रीय टीमों ज्यादा बदलाव का प्रयोग करने की जगह आंशिक परिवर्तन ही किया जाएगा। पार्टी के करीब एक दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों को भी बदला जाएगा। जिलाध्यक्षों के बदलाव में नगरीय निकाय चुनाव से लेकर महाजनसंपर्क अभियान के दौरान सक्रियता प्रमुख आधार होगी। उधर, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की तैनाती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed