Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The process of removing policemen posted in a district for three years started

UP News : तीन साल से एक जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू, संजय सिंघल ने भेजा आदेश

Tue, 03 Oct 2023 12:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Oct 2023 12:53 AM IST
सार

एडीजी स्थापना संजय सिंघल ने डीजीपी की ओर से समस्त एडीजी जोन और पुलिस कमिश्नरों को पत्र लिखकर तबादले करके जानकारी देने को कहा है। इस आदेश के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने 303 उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन
UP News: The process of removing policemen posted in a district for three years started
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीते तीन साल से एक जिले में तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। एडीजी स्थापना संजय सिंघल ने डीजीपी की ओर से समस्त एडीजी जोन और पुलिस कमिश्नरों को पत्र लिखकर तबादले करके जानकारी देने को कहा है। इस आदेश के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने 303 उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीती 23 सितंबर को एडीजी स्थापना ने समस्त एडीजी जोन एवं पुलिस कमिश्नरों को पत्र लिखकर बीते तीन साल से एक ही जिले में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर उप निरीक्षक तक का तबादला करने को कहा था। यह आदेश लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दिया गया था। 
विज्ञापन


इसमें उन पुलिसकर्मियों का भी तबादला करने का उल्लेख किया गया था, जो पूर्व में उस विधानसभा क्षेत्र में हुए सामान्य अथवा उपचुनाव में नियुक्त रहे हैं या लगातार नियुक्त हैं। यदि किसी पुलिसकर्मी को विगत चुनावों में शिकायत के आधार पर हटाया गया है अथवा अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है, तो उसे चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाने का निर्देश दिया गया था। वहीं यदि किसी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक के खिलाफ कोई विशिष्ट शिकायत या किसी राजनीतिक दल के प्रति पूर्वाग्रह या पक्षपात की शिकायत है, तो उसका दूसरी जगह तबादला करने के निर्देश दिये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed