फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The High Court has sought a progress report from the government on the formation of 9149 courts

UP News: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी 9149 अदालतों के गठन की प्रगति रिपोर्ट, 8 जनवरी को अगली सुनवाई

Fri, 19 Dec 2025 10:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Dec 2025 10:06 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने अदालतों के गठन के मामले में प्रगति रिपोर्ट की मांग की थी जिस पर प्रमुख सचिव विधि/विधि परामर्शी ने पिछली सुनवाई पर जवाबी हलफनामा दाखिल किया था। मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी।
 

विज्ञापन
UP News: The High Court has sought a progress report from the government on the formation of 9149 courts
- फोटो : ANI

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश में 9149 अदालतों के गठन के मामले में राज्य सरकार से प्रगति रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने इस मामले को अगली सुनवाई के लिए 8 जनवरी को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को सुनवाई के समय अपर मुख्य सचिव (वित्त) अपरिहार्य वजहों से पेश नहीं हो सके। कोर्ट ने कहा था कि प्रमुख सचिव विधि/ विधि परामर्शी, अपर मुख्य सचिव वित्त अलग-अलग हलफनामे दाखिल करके इन अदालतों के गठन की प्रगति बताएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, कोडीन और एसआईआर पर हंगामे के आसार; जानें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड के कई गांवों में फर्जीवाड़ा: पूरा गांव 747 हेक्टेयर का, फसल बीमा करा लिया 1138 हेक्टेयर का


न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश 9149 अदालतों के गठन मामले में इसी वर्ष स्वयं संज्ञान लेकर दर्ज कराई गई जनहित याचिका पर दिया। इससे पहले कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाबी हलफनामे में इन अदालतों के गठन मामले में पहले दिए गए आदेश के तहत हुई प्रगति का ब्योरा पेश करने का आदेश दिया था।

इस पर प्रमुख सचिव विधि/विधि परामर्शी ने पिछली सुनवाई पर जवाबी हलफनामा दाखिल कर बताया था कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन अदालतों का गठन चरणबद्ध तरीके से करने का निर्णय लिया गया है।

इसी तरह हलफनामे में प्रमुख सचिव वित्त ने कहा कि पहले चरण में करीब 900 अदालतें गठित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस पर कोर्ट ने कोर्ट प्रशासन समेत राज्य सरकार के दोनों आला अफसरों से अगली सुनवाई से पहले अपने हलफनामों पर प्रगति का ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed