{"_id":"6460f22a8b53cce04b003478","slug":"up-news-the-command-of-big-cities-will-be-in-the-hands-of-experienced-and-elderly-mayors-only-two-out-of-17-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अनुभवी और बुजुर्ग महापौर के हाथ रहेगी बड़े शहरों की कमान, 17 में से दो महापौर पर ही आपराधिक मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अनुभवी और बुजुर्ग महापौर के हाथ रहेगी बड़े शहरों की कमान, 17 में से दो महापौर पर ही आपराधिक मुकदमे
Sun, 14 May 2023 10:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 May 2023 10:44 PM IST
सार
प्रदेश की 17 नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी महापौर निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की शैक्षिक, आपराधिक, आर्थिक स्थिति का आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के बड़े शहरों की कमान अनुभवी और बुजुर्ग महापौरों के हाथ रहेगी। जनता को उम्मीद है कि नगर निगम क्षेत्र के लोगों को उनके प्रथम नागरिक के शिक्षित और स्वच्छ छवि का होने का फायदा भी मिलेगा। दिलचस्प बात है कि 85 फीसदी से अधिक महापौर करोड़पति हैं, जबकि 15 फीसदी महापौर ही लखपति हैं।
विज्ञापन
प्रदेश की 17 नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी महापौर निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की शैक्षिक, आपराधिक, आर्थिक स्थिति का आंकड़े जारी किए हैं। नगर निगम के 1420 वार्ड में 37.54 फीसदी महिला पार्षद चुनी गई हैं जबकि 62.46 प्रतिशत पुरुष पार्षद चुने गए हैं।
विज्ञापन
महिला महापौर बढ़ी
प्रदेश में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और कानपुर में महिला महापौर चुनी गई है। 64.71 महापौर पुरुष हैं और 35.29 फीसदी महापौर महिलाएं हैं। 2017 में 56.25 प्रतिशत पुरुष और 43.75 प्रतिशत महिलाएं महापौर निर्वाचित हुई थी।
विज्ञापन
41 फीसदी महापौर बुजुर्ग
60 से अधिक आयु - 41.18 प्रतिशत
46 से 60 वर्ष की आयु - 14.18 प्रतिशत
36 से 45 वर्ष की आयु - 11.76 प्रतिशत
21 से 35 वर्ष की आयु - 5.88 प्रतिशत
शिक्षित हैं अधिकांश महापौर
परास्नातक - 35.29 प्रतिशत
स्नातक - 52.94 प्रतिशत
इंटर - 11.76 प्रतिशत
82 फीसदी महापौर करोड़पति हैं
एक करोड़ रुपये से अधिक अचल संपत्ति - 82.35 फीसदी
50 लाख से अधिक अचल संपत्ति - 5.88 फीसदी
25 से 50 लाख तक अचल संपत्ति - 5.88 फीसदी
25 लाख तक की अचल संपत्ति - 5.88 फीसदी
चल संपत्ति में भी मालदार महापौर
एक करोड़ रुपये से अधिक चल संपत्ति - 52.94 फीसदी
50 लाख से एक करोड़ रुपये तक चल संपत्ति - 29.41 फीसदी
25 से 50 लाख तक चल संपत्ति - 5.88 फीसदी
25 लाख से कम चल संपत्ति - 11.76 फीसदी
88.24 फीसदी महापौर की स्वच्छ छवि
स्वच्छ छवि के महापौर - 88.24 फीसदी
आपराधिक मुकदमे - 11.70 फीसदी
50 फीसदी पार्षद अशिक्षित या अल्प शिक्षित
निरक्षर - 8.87 प्रतिशत
प्राथमिक शिक्षा - 6.94 प्रतिशत
जूनियर हाई स्कूल - 11.9 फीसदी
हाई स्कूल - 13.38 फीसदी
इंटर मीडिएट - 14.86 फीसदी
डिप्लोमा - 1.06 फीसदी
स्नातक - 26.48 प्रतिशत
परास्नातक - 12.39 प्रतिशत
पीएचडी - .35 प्रतिशत
अन्य डिग्री - 3.73 फीसदी
16.48 फीसदी पार्षद करोड़पति
नगर निगम में नवनिर्वाचित 16.48 प्रतिशत पार्षदों के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। 13.1 प्रतशित पार्षदों के पास 50 लाख से एक करोड़ रुपये, 14.15 प्रतिशत के पास 25 से 50 लाख, 53.17 प्रतिशत के पास 50 लाख रुपये तक और 3.10 प्रतिशत पार्षदों के पास इससे भी कम रुपये की अचल संपत्ति है।
2.82 प्रतिशत पार्षदों के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, 4.16 प्रतिशत के पास 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये, 9.79 फीसदी के पास 25 से 50 लाख रुपये, 82.18 प्रतिशत के पास 25 लाख रुपये तक की संपत्ति है।
90 फीसदी पार्षद स्वच्छ छवि के
स्वच्छ छवि - 90.56 प्रतिशत
आपराधिक छवि - 7.25 प्रतिशत
जानकारी नहीं - 2.18 प्रतिशत
पार्षद युवा चमकाएंगे वार्ड
21.35 फीसदी पार्षद
21.-35 वर्ष की आयु वर्ग - 21.35 फीसदी
36 से 45 वर्ष की आयु वर्ग - 36.06 प्रतिशत
46-60 वर्ष की आयु वर्ग - 33.52 प्रतिशत पार्षद
60 वर्ष से अधिक आयु - 5.63 प्रतिशत