फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: SP will enter the elections in MP with full preparation

UP News : एमपी में होने वाले चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी सपा, अखिलेश ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक

Mon, 24 Jul 2023 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Jul 2023 07:56 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे। आपसी तालमेल और एकजुटता से वहां चुनाव में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

विज्ञापन
UP News: SP will enter the elections in MP with full preparation
अखिलेश ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे। आपसी तालमेल और एकजुटता से वहां चुनाव में अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में समाजवादी पार्टी के सात विधायक जीत दर्ज करा चुके हैं। इस बार इससे अधिक समाजवादी विधायक जीतकर आएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच अपनी बात रख रहे थे। बैठक में मध्य प्रदेश के संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्यों की चर्चा होती है। यहां की उपलब्धियों का मध्य प्रदेश की जनता के बीच और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में आदिवासियों की बड़ी संख्या है, हमें उनके बीच अपनी पैठ बनानी चाहिए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को ठप्प कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी घोर गरीबी, बेकारी और अन्याय-अत्याचार है। किसानों के साथ भाजपा का रवैया उपेक्षापूर्ण है। मध्य प्रदेश में भी भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। मध्य प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि इस बार मध्य प्रदेश में समाजवादी विधायक बड़ी संख्या में जीत कर आएंगे। बैठक में पूर्व मंत्री बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, रामायण सिंह पटेल, उदयवीर सिंह, श्याम सुंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों से मिलने मिर्जापुर जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा का प्रतिनिधि मण्डल दिनांक बुधवार को मिर्जापुर जाएगा। प्रतिनिधिमंडल अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार मिर्जापुर के सपा नेता शैलेश पटेल, उनके भाई और उनके यहां नौकरी करने वाले चार अन्य लोगों के परिजनों से मिलेगा। इसके अलावा लालगंज निवासी नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सही जानकारी एवं पीड़ित परिवार से भी मिलेगा। तेरह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में प्रतापगढ़ विधायक डा. आर के पटेल, संदीप पटेल, कैलाश चौरसिया पूर्व मंत्री, जगदम्बा सिंह पटेल आदि रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed