फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Roadways contract workers will be transferred, transfer of employees who have completed five years of

UP News : रोडवेज संविदाकर्मियों का हो सकेगा ट्रांसफर, पांच वर्ष पूरा करने वाले कर्मचारियों पर होगा विचार

Fri, 02 Jun 2023 09:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Jun 2023 09:22 AM IST
सार

ऐसे संविदा चालक व परिचालक, जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का प्रकरण लंबित न हो और स्थानान्तरण की व्यवस्था नियमित कर्मचारियों के समय सीमा तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
UP News: Roadways contract workers will be transferred, transfer of employees who have completed five years of
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में तैनात संविदाकर्मियों के लिए राहत की खबर है। संविदा कर्मियों के ट्रांसफर नीति को मंजूरी मिली है। इसके तहत एक जगह पर पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों के ट्रांसफर पर विचार किया जाएगा। इस दायरे में आने वाले संविदा चालक और परिचालक आपना आवेदन अपने क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में दे सकेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2021 में परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में संविदा पर तैनात चालकों व परिचालकों के तबादले की नीति बनाई गई। अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए 30 मई, 2023 को प्रदेश भर के अफसरों को दिशा-निर्देश भेजे हैं। इसमें तबादला नीति के तहत जारी की गई शर्तो को पूरा करने वाले आवेदनों पर ही विचार की बात कही गई है। 
विज्ञापन


इसके तहत ऐसे संविदा चालक व परिचालक, जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का प्रकरण लंबित न हो और स्थानान्तरण की व्यवस्था नियमित कर्मचारियों के समय सीमा तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed