फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: RLD announced presidents of 10 regions and 11 mandals

UP News : रालोद ने 10 क्षेत्र और 11 मंडलों के अध्यक्ष किए घोषित, 65 जिलाध्यक्षों की भी हुई घोषणा

Wed, 18 Jan 2023 12:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Jan 2023 12:50 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने मंगलवार को सभी के नामों की घोषणा की। चंद्रकांत अवस्थी को अवध क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रणविजय मौर्या को लखनऊ एवं अलगू कसौधन को देवीपाटन मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया है।

विज्ञापन
UP News: RLD announced presidents of 10 regions and 11 mandals
रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद ने 10 कार्यक्षेत्र और 11 मंडलों के अध्यक्ष मनोनीत किए हैं, साथ ही 65 जिलाध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने मंगलवार को सभी के नामों की घोषणा की। चंद्रकांत अवस्थी को अवध क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रणविजय मौर्या को लखनऊ एवं अलगू कसौधन को देवीपाटन मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया है।

विज्ञापन

 
घोषित किए गए जिलाध्यक्षों में से रफी अहमद सिद्दीकी को लखनऊ, आशीष तिवारी को लखनऊ महानगर, अखिलेश वर्मा को बाराबंकी, सिद्घदेव सिंह को गोंडा, डॉ. अजीमुल्ला खां को बहराइच, राजकुमार ओझा को श्रावस्ती, वाचस्पति कुमार को बलरामपुर, शरद कुमार पांडेय को सीतापुर, बलराम यादव को अयोध्या, बिलाल अहमद को सुल्तानपुर, सज्जन पाठक को अमेठी, समरजीत सिंह को रायबरेली तथा वासुदेव वर्मा को अंबेडकरनगर का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

 
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि किसान, कानून-व्यवस्था आदि मुद्दों पर 12 फरवरी से गांव-गांव में जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने विधायक चंदन चौहान को युवा रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रवीण कुमार सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। अजित राठी को प्रदेश का संगठन महासचिव और सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed