फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Retired IAS Jitendra Kumar passes away, was suffering from cancer

UP News: सेवानिवृत्त आईएएस जितेंद्र कुमार का निधन, कैंसर से पीड़ित थे

Sun, 09 Nov 2025 07:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Nov 2025 07:03 PM IST
सार

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार कैंसर से पीड़ित थे और इसी वर्ष 30 जून को रिटायर हुए थे।

विज्ञापन
UP News: Retired IAS Jitendra Kumar passes away, was suffering from cancer
आईएएस जितेंद्र कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार का रविवार को निधन हो गया। यूपी कैडर के 1990 बैच के आईएएस जितेंद्र कुमार इसी वर्ष 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। वै कैंसर से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


जितेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी सीमा गुप्ता के अलावा दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार भैसाकुंड में किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त एवं आईआईडीसी दीपक कुमार, प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार, प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा डॉ. हरिओम, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार और हेड ऑफ फॉरेस्ट सुनील चौधरी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed