फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Registration for purchase of coarse grains, millets, maize, millet and jwaar begins

UP News : मोटे अनाज, मिलेट्स मक्का, बाजरा एवं ज्वार की खरीद के लिए पंजीकरण शुरू, एक अक्टूबर से होगी खरीद

Fri, 18 Aug 2023 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Aug 2023 08:03 PM IST
सार

किसानों से पंजीकरण कराकर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। आगामी एक अक्टूबर, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक खरीद की जाएगी। मक्का, बाजरा एवं ज्वार की बिक्री के लिए एप आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है।

विज्ञापन
UP News: Registration for purchase of coarse grains, millets, maize, millet and jwaar begins
मक्का

विस्तार

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से मोटे अनाज, मिलेट्स (श्री अन्न) मक्का, बाजरा एवं ज्वार की खरीद के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। मक्का, बाजरा एवं ज्वार की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट अथवा विभाग के मोबाइल एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत किसानों से ही मक्का, बाजरा एवं ज्वार क्रय किया जाएगा।

विज्ञापन


खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने किसानों से पंजीकरण कराकर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आगामी एक अक्टूबर, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक खरीद की जाएगी। मक्का, बाजरा एवं ज्वार की बिक्री के लिए एप आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। इसका भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में करने की व्यवस्था की गयी है। किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था भी की गयी है। 
विज्ञापन


मक्का खरीद बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, बदायूं, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, फर्रूखाबाद, औरेया, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, जौनपुर, देवरिया, मिर्जापुर, सोनभद, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़ एवं ललितपुर में की जाएगी। इसी तरह बाजरा की खरीद बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, जालौन, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वार खरीद बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, सुलतानपुर, अमेठी, मिर्जापुर, जालौन, अयोध्या एवं वाराणसी में की जाएगी। किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

ये मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य
मक्का - 2090 रुपये प्रति कुंतल
बाजरा - 2500 रुपये प्रति कुंतल
ज्वार (हाइब्रिड) - 3180 रुपये प्रति कुंतल
ज्वार (मालदाण्डी) - 3225 रुपये प्रति कुंतल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed