फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Record of purchase of material and services from Gem portal, tender of many departments incomplete

UP News : जेम पोर्टल से सामग्री और सेवा खरीद का रिकार्ड तलब, कई विभागों की नीविदा अधूरी

Thu, 09 Mar 2023 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Mar 2023 11:36 PM IST
सार

कुछ संस्थाओं, निगमों एवं उपक्रमों की ओर से जेम पोर्टल पर खरीद के लिए किए गए कॉन्ट्रेक्ट आर्डर और बिड की अनुमानित लागत व्यवहारिक दरों से अलग है। इससे राज्य सरकार की ओर से की गई कुल खरीद के आंकड़े, वास्तविक आंकड़ों से बहुत कम प्रदर्शित हो रहे हैं।

विज्ञापन

विस्तार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव प्रांजल यादव ने सभी विभागों से जेम पोर्टल से की गई सेवा और सामग्री की खरीद का रिकार्ड तलब किया है। उन्होंने शुक्रवार को लोक भवन में विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रिकार्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रांजल यादव के अनुसार कुछ संस्थाओं, निगमों एवं उपक्रमों की ओर से जेम पोर्टल पर खरीद के लिए किए गए कॉन्ट्रेक्ट आर्डर और बिड की अनुमानित लागत व्यवहारिक दरों से अलग है। इससे राज्य सरकार की ओर से की गई कुल खरीद के आंकड़े, वास्तविक आंकड़ों से बहुत कम प्रदर्शित हो रहे हैं। इससे जेम को प्लेटफार्म शुल्क की क्षति भी हो रही है। 
विज्ञापन


उनका मानना है कि संभवतः विक्रेता की ओर से प्लेटफार्म शुल्क को समायोजित कर निविदा में प्रतिभाग किया गया है। लेकिन कॉन्ट्रेक्ट आर्डर मूल्य अत्यधिक अल्प होने के कारण प्लेटफार्म शुल्क का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने इसे पूरी तरह अनैतिक माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम की समीक्षा में सामने आया है कि कुछ विभागों की कई निविदाएं जेम पर अंतिम या पूर्ण नहीं हो पा रही है। यदि इन निविदाओं की समीक्षा की जाए तो प्रदेश में जेम से की गई खरीद के आकड़ों में बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed