फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Recommendation of suspension of four babus for irregularities in transfers

UP News : तबादलों में गड़बड़ी के लिए चार बाबुओं के निलंबन की सिफारिश, 12 मंडलों में भी कार्रवाई

Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
सार

UP News : अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज निदेशालय में तैनात लिपिक संजय सोनी, अमर प्रताप सिंह, पवन कुमार व ध्रुपराज सिंह के निलंबन की सिफारिश अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक से की गई है क्योंकि इनके नियुक्ति प्राधिकारी वही हैं। इन कर्मचारियों को चार्जशीट दे दी गई है। 

विज्ञापन
UP News: Recommendation of suspension of four babus for irregularities in transfers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के समूह ग के तबादलों में गड़बड़ी के लिए प्रयागराज निदेशालय के चार बाबुओं के निलंबन की सिफारिश की गई है। साथ ही 12 मंडलों में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को गलत सूचनाएं भेजने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज निदेशालय में तैनात लिपिक संजय सोनी, अमर प्रताप सिंह, पवन कुमार व ध्रुपराज सिंह के निलंबन की सिफारिश अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक से की गई है क्योंकि इनके नियुक्ति प्राधिकारी वही हैं। इन कर्मचारियों को चार्जशीट दे दी गई है। 
विज्ञापन


इनके अलावा मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ व झांसी मंडलों से गलत सूचनाएं भेजने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भी भेजी गई है। बता दें तबादलों में गड़बड़ी का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। शासन ने खबर का संज्ञान लेकर गड़बड़ियां दूर करने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed