{"_id":"6392bcf4bd451a6f534879f9","slug":"up-news-prayagraj-zone-and-saharanpur-range-will-get-new-head-order-will-be-issued-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : प्रयागराज जोन और सहारनपुर रेंज को मिलेगा नया मुखिया, जल्द जारी होगा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : प्रयागराज जोन और सहारनपुर रेंज को मिलेगा नया मुखिया, जल्द जारी होगा आदेश
Fri, 09 Dec 2022 01:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Dec 2022 01:34 PM IST
सार
प्रयागराज जोन में एडीजी की तैनाती से पहले सभी विकल्प और समीकरण पर गौर किया जा रहा है। मौजूदा समय में एडीजी रैंक के 52 अफसर प्रदेश में उपलब्ध हैं। इसमें 8 जोन और तीन कमिश्नरेट में एडीजी रैंक के अफसर तैनात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महकमे में जल्द ही एक बार फिर फेरबदल होगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। निकाय चुनाव से पहले ही इस कवायद को पूरा भी कर लिया जाएगा। प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश इसी 31 दिसंबर को, कोआपरेटिव सेल के डीजी जीएल मीणा और सहारनपुर रेंज के डीआईजी सुधीर कुमार सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में इन पदों पर नए अफसरों की तैनाती जरूरी है।
सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज जोन और सहारनपुर रेंज के लिए अधिक विकल्प हैं। प्रयागराज जोन में एडीजी की तैनाती से पहले सभी विकल्प और समीकरण पर गौर किया जा रहा है। मौजूदा समय में एडीजी रैंक के 52 अफसर प्रदेश में उपलब्ध हैं। इसमें 8 जोन और तीन कमिश्नरेट में एडीजी रैंक के अफसर तैनात हैं। इसमें लंबी छुट्टी से लौटे जीके गोस्वामी लंबे समय से वेटिंग में चल रह है।
मेरठ रेंज के जिले गाजियाबाद और नोएडा में कमिश्नरेट सिस्टम लागू हो चुका है। आगरा रेंज में आगरा जिला कमिश्नरेट बनने की वजह से इनका कार्यक्षेत्र सीमित हो गया है। यही वजह है कि अब सहारनपुर प्रमुख रेंज में से एक हो गया है। ऐसे में यहां हर अधिकारी तैनाती चाहता है। एक जनवरी को प्रदेश को 35 से अधिक नए डीआईजी मिल जाएंगे। जिसके बाद विकल्प और बढ़ जाएंगे। मौजूदा समय में रेंज में आईजी और डीआईजी दोनों रैंक के अफसर तैनात किए जा रहे हैं। ऐसे में सहारनपुर के लिए बड़ी संख्या में उपलब्ध आईजी और डीआईजी में से किसी एक का चनय करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जो अधिकारी अगले 31 जनवरी तक रिटायर हो रहे हैं उसमें डीजी और एडीजी के अतिरिक्त पांच डीआईजी रिटायर हो रहे हैं। इसमें फूड सेल में डीआईजी दयानंद मिश्र 31 दिसंबर को, सहारनपुर रेंज के डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, स्पेशल इंक्वायरी में तैनात स्वामी प्रसाद, यूपी 112 में डीआईजी सौमित्र यादव और प्रशिक्षण निदेशालय में डीआईजी महेंद्र यादव 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं।