{"_id":"649ee77477c77e92310ce996","slug":"up-news-order-issued-for-creation-of-posts-for-10-new-police-stations-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : 10 नए पुलिस थानों के लिए पदों के सृजन का आदेश जारी, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हुआ निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : 10 नए पुलिस थानों के लिए पदों के सृजन का आदेश जारी, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हुआ निर्णय
Fri, 30 Jun 2023 08:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:02 PM IST
सार
नए पुलिस थानों गाजीपुर में रामपुर मांझा, पुलिस कमिश्नरेट आगरा में बमरौली कटारा, ट्रांस-यमुना, किरावली, खीरी में शारदानगर, खमरिया, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में अरौल, पीलीभीत में करेली, महाराजगंज में भिटौली तथा श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरण्ट के लिए कुल 324 पदों के सृजन के आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में नवस्थापित 10 पुलिस थानों के लिए पदों के सृजन का आदेश जारी कर दिया गया है। नए पुलिस थानों गाजीपुर में रामपुर मांझा, पुलिस कमिश्नरेट आगरा में बमरौली कटारा, ट्रांस-यमुना, किरावली, खीरी में शारदानगर, खमरिया, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में अरौल, पीलीभीत में करेली, महाराजगंज में भिटौली तथा श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरण्ट के लिए कुल 324 पदों के सृजन के आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय इस क्षेत्र में बेहतर शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रांजिट हास्टल और थाने के लिए धनराशि स्वीकृत
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश पर फिरोजाबाद की पुलिस लाइन में ट्रांजिट हास्टल ब्लाक के निर्माण व थाना पचखौरा के लिए 7.83 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता आदि की कमी पाये जाने पर संबंधित दोषी कर्मियों को बख्शा नही जायेगा।
विज्ञापन