फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: One month extension of service for outsourcing personnel, quota for promotion of steno cadre in trans

UP News : आउटसोर्सिंग कर्मियों को एक माह का सेवाविस्तार, परिवहन में स्टेनो संवर्ग के प्रमोशन का कोटा बढ़ा

Wed, 28 Jun 2023 10:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Jun 2023 10:09 PM IST
सार

ऐसे में अब चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कोविड 19 के तहत कार्य करने वाले सभी कर्मी पहले की तरह कार्य करते रहेंगे। इस आदेश के जारी होने के बाद संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन
UP News: One month extension of service for outsourcing personnel, quota for promotion of steno cadre in trans
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों को एक माह का सेवाविस्तार दे दिया गया है। वे 31 जुलाई तक कार्य करते रहेंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में अब चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कोविड 19 के तहत कार्य करने वाले सभी कर्मी पहले की तरह कार्य करते रहेंगे। इस आदेश के जारी होने के बाद संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन


उधर, परिवहन विभाग में तैनात स्टेनो संवर्ग के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। उप्र परिवहन कराधान अधीनस्थ सेवा नियमावली के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। इससे उनके प्रमोशन का कोटा लिपिकों के भांति ही तय होगा। परिवहन विभाग में तैनात स्टेनो संवर्ग का यात्रीकर अधिकारी के पद पर पदोन्नति का कोटा बढ़ाकर चार और क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात स्टेनो संवर्ग का यात्रीकर अधिकारी के पद पर पदोन्नति कोटा दो पद से बढ़ाकर छह पद कर दिया गया है। उप्र परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ के प्रदेश महामंत्री अरुण यादव ने बताया कि इससे विसंगतियां दूर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed