फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : On the birthday of Prime Minister Modi, one lakh 21 thousand rural families were given connections

UP News : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर एक लाख 21 हजार ग्रामीण परिवारों को दिए नल कनेक्शन

Sun, 18 Sep 2022 06:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Sep 2022 06:41 PM IST
सार

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उप्र की सरकार प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने का अभियान पूरी गति से चला रही है। रिकार्ड नल कनेक्शन कर उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है। योगी के नेतृत्व में हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
UP News : On the birthday of Prime Minister Modi, one lakh 21 thousand rural families were given connections
स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उप्र सरकार ने उन्हें तगड़ी पहल की। हर घर जल योजना के तहत 17 सितंबर को 1 लाख 20 हजार 821 घरों तक नल कनेक्शन दिया गया। 24 घंटों के भीतर तो यह संख्या लगभग 1 लाख 60 हजार परिवारों तक पहुंची। सरकार का दावा है कि यह एक कीर्तिमान है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार पीएम के जन्मदिवस शनिवार को घर-घर  नल कनेक्शन देने में यूपी की रफ्तार सभी प्रदेशों से आगे रही। इस दिन पूरे देश में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2 लाख 59 हजार नल कनेक्शन दिए गये जिनमें अकेले उप्र सरकार ने 1 लाख 20 हजार 821 परिवारों में नल कनेक्शन किए। जल जीवन मिशन के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 17 सितंबर को आंध्र प्रदेश ने 30643, कर्नाटक  25377, तमिलनाडु 18671, महाराष्ट्र 17649, मध्य प्रदेश 16609 ने नल कनेक्शन लगाए। देश भर में किए गए नल कनेक्शनों का 40 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी ने पूरा किया।
विज्ञापन


51 हजार का था लक्ष्य
इस दिन सरकार ने 51 हजार परिवारों को नल से कनेक्शन देने का लक्ष्य  तय किया था। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने लक्ष्य से तीन गुना अधिक परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की सौगात पहुंचाई। एक सप्ताह पहले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई विभाग की बैठक में यह लक्ष्य तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया नंबर एक बना
इस दिन दो दर्जन से अधिक जिले ऐसे रहे जिन्होंने नल कनेक्शन देने की बड़ी छलांग लगाई। इनमें एक दिन में देवरिया 4212 नल कनेक्शन देकर नंबर एक पर रहा। गोरखपुर 4038 कनेक्शन के साथ दूसरे, महोबा 3651 कनेक्शन देकर तीसरे, लखीमपुर खीरी 3748 नल देकर चौथे और मिर्जापुर 3523 नल कनेक्शन देने में पांचवें स्थान पर रहा।


यूपी ने फिर खुद को साबित किया : स्वतंत्र देव
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उप्र की सरकार प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने का अभियान पूरी गति से चला रही है। रिकार्ड नल कनेक्शन कर उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है। योगी के नेतृत्व में हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed