फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: On irregularities, three land conservation officers attached to agriculture headquarters were posted

UP News : अनियमितता पर तीन भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि मुख्यालय से किए गए संबंद्ध, जालौन में थे तैनात

Thu, 06 Jul 2023 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Jul 2023 11:25 PM IST
सार

जनपद जालौन में खेत तालाब योजना में गड़बड़ी सामने आई थी। भूमि सरंक्षण विभाग के अधिकारियों ने खेत तालाब योजना में गड़बड़ी की थी। जांच में सामने आया था कि 6 साल में 1595 तालाब खोदे पर काफी तालाब कागजों में ही खोदे दिखाए गए।

विज्ञापन
UP News: On irregularities, three land conservation officers attached to agriculture headquarters were posted
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत तालाब योजना में अनियमितता सामने आने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जालौन में तैनात तीन भूमि संरक्षण अधिकारियों को कृषि मुख्यालय लखनऊ संबद्ध कर दिया है। पूरे प्रकरण विभागीय जांच भी चलेगी।

विज्ञापन


जनपद जालौन में खेत तालाब योजना में गड़बड़ी सामने आई थी। भूमि सरंक्षण विभाग के अधिकारियों ने खेत तालाब योजना में गड़बड़ी की थी। जांच में सामने आया था कि 6 साल में 1595 तालाब खोदे पर काफी तालाब कागजों में ही खोदे दिखाए गए। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब ग्राउंड पर इसका सत्यापन कराया गया। मौके पर तालाब तो नहीं मिले, लेकिन भूमि संरक्षण की इकाइयों द्वारा भुगतान करा लेने के प्रमाण मिले। इस आधार पर विभाग के 30 से अधिक कर्मचारी कार्रवाई दायरे में हैं। 
विज्ञापन


हालांकि आरोपियों का कहना था कि तालाब तो खुदे हैं पर कुछ तालाबों के खसरा नंबरों में अंतर है। किसान नहीं बदले हैं बल्कि जरूरत के आधार पर नंबर बदल गया है। कृषि मंत्री के मुताबिक इस प्रकरण में जालौन जिलाधिकारी ने आठ भूमि संरक्षण अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की थी जिनमें से पांच को पहले ही वहां से हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भूमि संरक्षण अधिकारी परितोष मिश्रा को वहां से हटाकर लखनऊ संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को तैनात किया जा चुका है। इसके साथ ही 02 भूमि संरक्षण अधिकारियों भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम जालौन प्रथम शहाबउद्दीन तथा द्वितीय भीमसेन को भी कृषि मुख्यालय कृषि भवन लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed