फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Officers will have to get geo tagging done by taking selfie with development works, guidelines issued

UP News : विकास कार्यों के साथ सेल्फी लेकर अफसरों को करानी होगी जियो टैगिंग, दिशा-निर्देश जारी

Thu, 03 Aug 2023 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Aug 2023 10:22 PM IST
सार

नगर विकास विभाग ने इस व्यवस्था को सभी नगर निकायों में लागू करने के निर्देश दिए हैं । इस प्रक्रिया को पूरी किए बिना योजना के लिए स्वीकृत धनराशि की दूसरी किस्त नहीं जारी की जाएगी ।

विज्ञापन
UP News: Officers will have to get geo tagging done by taking selfie with development works, guidelines issued
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नगर निकायों द्वारा संचालित विकास की परियोजनाओं में धांधली रोकने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत परियोजनाओं के लिए दूसरी किस्त तभी जारी की जाएगी, जब परियोजना की देखरेख करने वाला निकाय अधिकारी परियोजना स्थल के साथ सेल्फी लेते हुए जियो टैगिंग कराएगा । नगर विकास विभाग ने इस व्यवस्था को सभी नगर निकायों में लागू करने के निर्देश दिए हैं । इस प्रक्रिया को पूरी किए बिना योजना के लिए स्वीकृत धनराशि की दूसरी किस्त नहीं जारी की जाएगी ।

विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा समय में नगर विकास विभाग निकायों को विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराता है । इन योजनाओं में राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, सुविधाओं के लिए अनुदान, नगरीय पेयजल, सीवरेज निकासी, नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना, सड़क सुरधार योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना और नगर विकास विकास योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत निकायों को चरणबद्ध तरीके से पैसे दिए जाते हैं।
विज्ञापन


इधर बीच शासन को विकास कार्यों में विभिन्न स्तरों पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। साथ ही तमाम निकायों में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी धांधली किए जाने की शिकायतें की जा रही हैं। इसके मद्देनजर नगर विकास विभाग ने विकास परियोजनाओं की जियो टैगिंग कराने के साथ ही संबंधित निकाय के अधिकारी को मौके पर सेल्फी के साथ फोटो विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन स्तर से सभी नगर निकायों को भेजे गए दिशा-निर्देश के मुताबिक नगर निगमों में अपर नगर आयुक्त या जोनल प्रभारी स्तर के अधिकारी को सेल्फी के साथ जियो टैगिंग करानी होगी। जबकि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में यह काम अधिशासी अधिकारी या परियोजना से संबंधित अभियंता को करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही परियोजना के लिए दूसरी किस्त जारी की जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद भविष्य में भी यदि परियोजना से संबंधित शिकायत मिलेगी तो सेल्फी लेने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed