फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Now leave applications in secondary schools on mobile app, download from this link

UP News: यूपी के माध्यमिक स्कूलों में अब छुट्टियों के आवेदन मोबाइल एप पर, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

Thu, 21 Sep 2023 05:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Sep 2023 05:46 AM IST
सार

प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा में कार्य सुगमता के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। पूर्व में जहां ग्रेच्युटी व मृतक आश्रित आदि से जुड़े भुगतान के आवेदन व इनके निस्तारण की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई।

विज्ञापन
UP News: Now leave applications in secondary schools on mobile app, download from this link
MOBILE APP

विस्तार

प्रदेश के राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (एडेड) में शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के छुट्टियों के आवेदन व स्वीकृत करने की प्रक्रिया मोबाइल एप के माध्यम से होगी। इसके लिए एमस्थापना नाम से मोबाइल एप विकसित किया गया है। जिसे मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा में कार्य सुगमता के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। पूर्व में जहां ग्रेच्युटी व मृतक आश्रित आदि से जुड़े भुगतान के आवेदन व इनके निस्तारण की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई। वहीं छुट्टियां भी ऑनलाइन आवेदन व स्वीकृति की व्यवस्था थी। अब इसे और सरल करते हुए मोबाइल एप की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इससे अब कहीं से भी छुट्टियों के आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल विजय किरन आनंद ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चल रहे राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के छुट्टियों के आवेदन के लिए मोबाइल एप व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभी मंडलीय संयुक्त शिक्ष्ज्ञा निदेशक, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को उन्होंने निर्देश दिया है कि अवकाश आवेदन व स्वीकृत इसी एप के माध्यम से किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed