फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Now e-challan can be deposited in installments, 2050 e-pos machines given to traffic police

UP News : अब किस्तों में भी जमा हो सकेगा ई चालान, यातायात पुलिस को दी गई 2050 ई पॉस मशीनें

Thu, 04 Aug 2022 10:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Aug 2022 10:28 PM IST
सार

अब यातायात पुलिस के पास उपलब्ध ई पॉस के जरिये चालान का भुगतान किया जा सकेगा। यही नहीं चालान की जानकारी बाद में होने पर भी किसी भी चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी के पास उपलब्ध ई पॉस मशीन के जरिये भुगतान किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP News: Now e-challan can be deposited in installments, 2050 e-pos machines given to traffic police
ई चालान - फोटो : parivahan

विस्तार

प्रदेश में गाड़ियों के होने वाले चालान का भुगतान अब किस्तों में भी किया जा सकेगा। यातायात निदेशालय पहले चरण में ऑन स्पॉट पेमेंट के लिए पुलिस कर्मियों को 2050 ई पॉस मशीनें उपलब्ध करा चुका है। शेष 7950 ई पॉस मशीनें भी जल्द मुहैया करा दी जाएंगी। इन मशीनों पर डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान की सुविधा है। इसके जरिये भुगतान करने के बाद वाहन स्वामी बैंक को किस्तों में पैसे लौटा सकते हैं।

विज्ञापन


अभी तक ई चालान के भुगतान के लिए लोगों को यातायात पुलिस के विभिन्न कार्यालयों में भटकना पड़ता था। इसके बावजूद भुगतान करने में तमाम दिक्कतें आती थीं। अब यातायात पुलिस के पास उपलब्ध ई पॉस के जरिये चालान का भुगतान किया जा सकेगा। यही नहीं चालान की जानकारी बाद में होने पर भी किसी भी चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी के पास उपलब्ध ई पॉस मशीन के जरिये भुगतान किया जा सकता है। इस व्यवस्था से चालान के जरिये मिलने वाले राजस्व में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है। ई-चालान का भुगतान विभिन्न वैलेट से भी किया जा सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चालान की नहीं हो पाती जानकारी, अपडेट कराएंगे मोबाइल नंबर

बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जिनकी गाड़ी का चालान हो चुका है लेकिन उनको जानकारी नहीं है। इसकी वजह आरटीओ के सिस्टम में उनके मोबाइल नंबर का अपडेट नहीं होना है। इसके लिए एडीजी यातायात अनुपम कुलश्रेष्ठ ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर बीमा कंपनियों से गाड़ी मालिकों का मोबाइल नंबर लेकर आरटीओ के डाटा बेस में अपडेट करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed