{"_id":"62c5b2f3e1c3f42b0766f457","slug":"up-news-now-dial-1533-for-complaints-related-to-bodies-urban-development-minister-launched-toll-free-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अब निकायों से जुड़ी शिकायतों के लिए डायल करें 1533, नगर विकास मंत्री ने किया टोल फ्री नंबर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अब निकायों से जुड़ी शिकायतों के लिए डायल करें 1533, नगर विकास मंत्री ने किया टोल फ्री नंबर का शुभारंभ
Wed, 06 Jul 2022 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:36 PM IST
सार
मंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी टोल फ्री नंबर नहीं उठाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टोल फ्री नंबर नहीं उठने पर कॉल डीसीसीसी आएगी तो संबंधित नगर निकाय की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकायों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए अब नागरिकों को भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश के सभी शहरों में रहने वाले नागरिक अब घर बैठे ही अपनी शिकायतें टोल फ्री नबंर 1533 पर दर्ज करा सकते हैं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को स्थानीय निकाय निदेशालय में टोल फ्री नंबर का शुभारंभ किया है। टोल फ्री नंबर शुरू होने से निदेशालय में स्थापित ‘डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’(डीसीसीसी) और प्रभावी तरीके से काम कर सकेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर विकास मंत्री ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर नागरिक सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। आगे चलकर इस सेवा को प्रत्येक दिन 24 घंटे कर दिया जाएगा। इस नंबर पर शिकायतें दर्ज कराने के लिए की जाने वाली काल स्वत: संबंधित नगर निकायों के कॉल सेंटर में स्थानांतरित हो जाएगी। यदि 1533 पर समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो वह काल लखनऊ स्थित डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में ट्रांसफर कर दी जाएगी, जहां से समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी टोल फ्री नंबर नहीं उठाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टोल फ्री नंबर नहीं उठने पर कॉल डीसीसीसी आएगी तो संबंधित नगर निकाय की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के काल सेंटर पर दर्ज होने वाली शिकायतों और उसके निस्तारण पर निदेशक स्थानीय निकाय खुद नजर रखेंगी। इस मौके पर सचिव नगर विकास अनिल कुमार, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा, 1533 कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी डॉ. असलम अंसारी, नोडल अधिकारी सुनील यादव व प्रबंधक (जन शिकायत) प्रवीण श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पहले चरण में 17 नगर निगमों में शुरू होगी सेवा
पहले चरण में इस सेवा को सभी 17 नगर निगमों में लागू किया जाएगा बाद में चरणबद्ध तरीके से अन्य नगर निकायों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। टोल फ्री नंबर पर फिलहाल नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के बारे में ही शिकायतें दर्ज होंगी। मसलन जलजमाव, कूड़ा निस्तारण, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर और स्ट्रीट लाइट खराब होने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जाएंगी।