फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Mutual transfer process started in Basic schools, those with less than five years of service will not

UP News : बेसिक के विद्यालयों में परस्पर तबादला प्रक्रिया शुरू, पांच साल से कम सेवा वाले नहीं कर सकेंगे आवेदन

Wed, 07 Jun 2023 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Jun 2023 12:19 AM IST
सार

पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए हर जिले में डायट प्राचार्य की अध्यक्षता वाली कमेटी होगी। इसमें डीआईओएस, बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP News: Mutual transfer process started in Basic schools, those with less than five years of service will not
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के बेसिक के विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। विभाग की ओर से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल शुरू कर दिया। साथ ही इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसमें जिन शिक्षकों की सेवा अवधि पांच साल से कम है, वे आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे। इसकी गिनती छह जून 2023 से की जाएगी।

विज्ञापन


पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए हर जिले में डायट प्राचार्य की अध्यक्षता वाली कमेटी होगी। इसमें डीआईओएस, बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी शामिल होंगे। परस्पर तबादले प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय का उसी पद के शिक्षक के ही बीच होंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि तबादले के इच्छुक शिक्षक मानव संपदा की आईडी व पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर से आवेदन करेंगे। आवश्यक सूचना भरने के बाद शिक्षक के मोबाइल पर ओटीपी जाएगा, जिसे निर्धारित स्थान पर भरने के बाद ही लॉगिन होगा। रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की गड़बड़ी के लिए शिक्षक जिम्मेदार होंगे। वहीं शिक्षक जिसके साथ पारस्परिक तबादले के आवेदन करेंगे, उनका रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे तो संबंधित के पास ओटीपी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके ओटीपी साझा करने पर और निर्धारित स्थान पर भरने के बाद तबादला मान्य होगा। किसी तरह के फर्जी अभिलेख पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि प्रक्रिया शुरू होने से काफी शिक्षकों को अपने घर के पास आने की राह आसान होगी। उन्होंने आवेदन के लिए बाध्यता समाप्त करनी चाहिए ताकि सेवाकाल के आखिरी समय में भी अपने घर के पास आने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed