{"_id":"64482b5c81ab926634027063","slug":"up-news-md-sanjay-kumar-gave-strict-warning-to-many-rm-and-arm-on-bad-results-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : खराब परिणाम पर कई आरएम और एआरएम को एमडी संजय कुमार ने दी सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : खराब परिणाम पर कई आरएम और एआरएम को एमडी संजय कुमार ने दी सख्त चेतावनी
Wed, 26 Apr 2023 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:04 AM IST
सार
चालकों एवं परिचालकों द्वारा ड्यूटी के समय वर्दी, बैज,जूते पहनने तथा यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने के संबंध में थर्ड पार्टी ऑडिट कराए जाने की कार्य योजना बनाने को कहा गया। सभी बसों, बस स्टेशनों पर क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के मोबाइल नंबर अंकित कराने को कहा गया।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
खराब प्रदर्शन पर कई क्षेत्रीय एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को चेतावनी दी गई। मंगलवार को परिवहन प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू एवं उप्र राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए सहारनपुर, प्रयागराज, कानपुर अयोध्या, वाराणसी एवं देवीपाटन क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, बेल्थरा रोड एवं लालगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को चेतावनी दी गई। कहा गया कि लक्ष्य के सार्थक वह परिणाम नहीं ला पा रहे हैं। चेतावनी दी गई है कि तत्काल सुधार करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी बस स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा की व्यवस्थाओं को नोडल अधिकारियों द्वारा चेक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
चालकों एवं परिचालकों द्वारा ड्यूटी के समय वर्दी, बैज,जूते पहनने तथा यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने के संबंध में थर्ड पार्टी ऑडिट कराए जाने की कार्य योजना बनाने को कहा गया। सभी बसों, बस स्टेशनों पर क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के मोबाइल नंबर अंकित कराने को कहा गया। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने सर्वोच्च डीजल औसत प्राप्त किया जिस पर उनकी प्रशंसा की गई। सभी साधारण बसों का न्यूनतम डीजल औसत 5.50 तथा एसी बसों का 4.30 लीटर प्रति किमी न्यूनतम से अधिक डीजल औसत प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट डीजल औसत प्राप्त करने वाले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को सम्मानित किया जाएगा ।
विज्ञापन