UP News: बंदी के फरार होने के मामले में हरदोई जेल के जेलर निलंबित, हमीरपुर के अधीक्षक हटाए गए
विचाराधीन बंदी जयहिंद हरदोई जेल में बीती 6 जून से निरुद्ध था। तीन दिन पहले वह जेल से फरार हो गया था। इस मामले में अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने के प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर जेलर विजय कुमार राय को निलंबित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जेल से बंदी के फरार हाेने के मामले में जेलर विजय कुमार राय को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने इस मामले की जांच डीआईजी कारागार, लखनऊ रेंज को सौंपी है।
वहीं हमीरपुर में बंदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल अधीक्षक गोविंद राम वर्मा को हटा दिया गया है। उन्हें कारागार मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
संतकबीरनगर निवासी विचाराधीन बंदी जयहिंद हरदोई जेल में बीती 6 जून से निरुद्ध था। तीन दिन पहले वह जेल से फरार हो गया था। इस मामले में अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने के प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर जेलर विजय कुमार राय को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर हमीरपुर जेल में पाॅक्सो एक्ट के विचाराधीन बंदी पप्पू उर्फ नफीस ने बीती 22 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले की प्रारंभिक जांच में जेल अधीक्षक गोविंद राम वर्मा को प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर हटा दिया गया है। उनके स्थान पर उरई जेल में तैनात अधीक्षक नीरज देव को हमीरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.