फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Instructions to provide cut free electricity from Dhanteras to Diwali, control room created

UP News : धनतेरस से लेकर दीपावली तक कटौती मुक्त बिजली देने का निर्देश, बनाया गया कंट्रोल रूम

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
सार

उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त रखने के लिए व्यापक तैयारी की जाए। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक किया जाए।

विज्ञापन
UP News: Instructions to provide cut free electricity from Dhanteras to Diwali, control room created
दीपावली पर सजावट (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश में धनतेरस से लेकर दीपावली उपभोक्ताओं को कटौती मुक्त बिजली मिलेगी। इस दौरान सभी निगमों में 24 घंटे कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे। जहां भी किसी तरह की समस्या होगी तत्काल निस्तारण किया जाएगा। यह निर्देश उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने विभागीय अधिकारियों को दी है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त रखने के लिए व्यापक तैयारी की जाए। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक किया जाए। कारपोरेशन स्तर पर पूर्व अनुमानित विद्युत मांग के अनुरूप विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। 
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी वितरण वितरण निगमों में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखें। ताकि उपभोक्ता अपनी विद्युत समस्या की शिकायत दर्ज करा सके और शिकायत का तत्काल निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉरपोरशन मुख्यालय पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है जहं वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। ये अधिकारी पूरे प्रदेश की स्थिति की निगरानी करेंगे। सभी वितरण परिवर्तकों में तेल की स्थिति, लोड बैलेसिंग, उचित क्षमता के फ्यूज एवं अर्थिंग की जांच आदि कर लिया जाए। विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए टोल फ्री नम्बर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।


कंट्रोल रूम के नंबर
पावर कारपोरेशन लि0 मुख्यालय 0522-2288737, 0522-2288738 विद्युत वितरण निगम लि वाराणसी 0542-2300105, 0542-2300106, 0542-2300107, 0542-2300108, 0542-2300136
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0 लखनऊ 0522-2209627-4950397
विद्युत वितरण निगम लि0 आगरा 9412719627,
विद्युत वितरण निगम लि0 मेरठ 9412749213, 01212664994, 01214058810, 01214051340,
विद्युत वितरण निगम लि0 केस्को 8189045259, 8189045257

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed