फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Instructions to organize three-day Diwali fairs in the entire state to increase the income of street

UP News: यूपी में ठेले-खोमचे वालों के लिए खुशखबरी, आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Wed, 08 Nov 2023 07:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Nov 2023 07:00 AM IST
सार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को त्योहार से संबंधित उत्पादों को एक स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ रेहड़ी-पटरी, खोमचे और स्वयं सहायता समूह की अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए इस बार भी दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP News: Instructions to organize three-day Diwali fairs in the entire state to increase the income of street
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के ठेले-खोमचे वालों और स्वयं सहायता समूहों की अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में दीपावली मेला लगाया जाएगा। 9 से 11 नवंबर तक तीन दिवसीय दीपावली मेले में उत्पादों की बिक्री की जाएगी। यह तीन दिवसीय मेला पीएम स्वनिधि के तहत लगाया जाएगा। इसको लेकर राज्य शहरी आजीविका मिशन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को त्योहार से संबंधित उत्पादों को एक स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ रेहड़ी-पटरी, खोमचे और स्वयं सहायता समूह की अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए इस बार भी दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर एसओपी जारी कर दी गई है। ऐसे में राज्य शहरी आजीविका मिशन की ओर से पीएम स्वनिधि के नोडल अधिकारी, परियोजना निदेशक, सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर और डूडा आदि को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


एसओपी में सभी जिलाधिकारियों को खुले मैदान में मेले का आयोजन कराने के निर्देश दिये गये हैं, जहां पर पार्किंग के साथ फूड स्टॉल, झूले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पर्याप्त जगह हो। मेले स्थल पर बिजली, पानी, साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मेले के आयोजन से पहले शहर के मुख्य बाजार और वेडिंग जोन में माइक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मेले के लिए जनपद स्तर पर मुख्य नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, जो नगर निकाय स्तरीय नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।


मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा, जो मेले के कार्यों की टाइमलाइन तैयार करेगी। उनके परिवार के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें चित्रकला, स्लोगन, मेहंदी, रंगोली, नृत्य, गायन एवं व्यंजन बनाना शामिल है। इस दौरान पीएम स्वनिधि के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण आवेदनों को स्वीकृत कराकर ऋण वितरण के लिए बैंकों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed