फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Hospitals will have to give details of medicines, will have to tell the consumption of medicines here

UP News : अस्पतालों को देना होगा दवाओं का ब्योरा, चिकित्सा अधीक्षकों को बतानी होगी अपने यहां दवाओं की खपत

Sun, 08 Jan 2023 11:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 Jan 2023 11:22 PM IST
सार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह ने बताया कि दवाएं एक्सपायर न हों, इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बरती जा रही है। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को दवाओं की उपलब्धता, और खपत का ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP News: Hospitals will have to give details of medicines, will have to tell the consumption of medicines here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी अस्पतालों में दवाओं के संकट से निपटने के लिए नई रणनीति अपनाई जाएगी। अब सभी चिकित्सा अधीक्षकों को सीजनल बीमारियों के हिसाब से दवाओं की खपत का ब्योरा देना होगा। अस्पताल में तीन महीने में एक्सपायर होने वाली दवाओं के स्टॉक को भी आसपास के चिकित्सालयों में भेजने के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। 

विज्ञापन

  
अस्पतालों में अक्सर दवाओं की कमी की शिकायतें मिल रही हैं। कहीं अतिरिक्त मात्रा में हैं तो कहीं टोटा है। कहीं पर खपत कम होने के बावजूद दवाओं का स्टॉक ज्यादा भेज दिया गया। ऐसे में दवाएं एक्सपायर हो जाती हैं। इन समस्याओं के निपटने के लिए अब चिकित्सा अधीक्षकों को हर महीने दवाओं के स्टॉक का ब्योरा देना होगा। उन्हें यह भी बताना होगा कि सीजनल बीमारियों के समय उनके यहां संबंधित दवाओं की कितनी खपत है। नए सत्र में उसी हिसाब से उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन दवा वितरण का चार्ट तैयार करेगा।  
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह ने बताया कि दवाएं एक्सपायर न हों, इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बरती जा रही है। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को दवाओं की उपलब्धता, और खपत का ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षकों के द्वारा भेजी गई सूची कॉरपोरेशन को भी दी जाएगी, जिससे वहां से भी निगरानी की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed