फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Holiday till January 14 in schools from class one to eight in the state

UP News : प्रदेश में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, ऑनलाइन पढ़ेंगे बच्चे

Sat, 07 Jan 2023 07:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Jan 2023 07:14 PM IST
सार

लखनऊ के कई प्राइवेट स्कूलों ने शीतलहर के मद्देनजर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी है। सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि शीतलहर में स्कूल में अवकाश के चलते बच्चों की ऑनलाइन क्लास संचालित की जा रही है।

विज्ञापन
UP News: Holiday till January 14 in schools from class one to eight in the state
demo image

विस्तार

सर्दी के सितम को देखते हुए राजधानी के कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने आदेश जारी किया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक स्कूलों में सोमवार से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पढ़ाई होगी।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 9 से 12 तक सभी बोर्डों के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट कॉलेज से संबंद्ध प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल कक्षाएं इस दौरान संचालित नहीं होंगी। यदि कोई विद्यालय आदेश का उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


ऑनलाइन होगी पढ़ाई 
लखनऊ के कई प्राइवेट स्कूलों ने शीतलहर के मद्देनजर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी है। सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि शीतलहर में स्कूल में अवकाश के चलते बच्चों की ऑनलाइन क्लास संचालित की जा रही है। जिन बच्चों का स्कूल खोलने का आदेश हुआ है, वह स्कूल आकर पढ़ाई करेंगे। बाकी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। वहीं, वरदान इंटरनेशन की प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना ने बताया कि स्कूल में ऑनलाइन टीचिंग का स्टडी मैटेरियल तैयार है। यदि शीतलहर के कारण अवकाश 14 जनवरी के बाद भी जारी रहा तो ऑनलाइन क्लासेज संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed