फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Government will run buses in the name of eight major pilgrimages and 11 revolutionaries

UP News : सरकार आठ प्रमुख तीर्थों और 11 क्रांतिकारियों के नाम पर चलाएगी बसें

Wed, 24 Aug 2022 06:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Aug 2022 06:36 PM IST
सार

- यूपी परिवहन विभाग ने संस्कृति विभाग को भेजी नामों की लिस्ट 
- काशी विश्वनाथ, अयोध्या धाम और गोकुल धाम के नाम से चलेंगी बसें
- विंध्यवासिनी, संगम तीर्थ, गोरखधाम सेवा भी शुरू करेगा परिवहन विभाग
- चंद्रशेखर आजाद, चित्तू पांडेय, भगत सिंह के नाम पर भी संचालित होंगी बसें

विज्ञापन
UP News: Government will run buses in the name of eight major pilgrimages and 11 revolutionaries
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार प्रदेश के आठ तीर्थों और 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर बस सेवाएं शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में संस्कृति विभाग को प्रस्तावित नामों की सूची सौंप दी गई है। इसमें काशी विश्वनाथ, अयोध्या धाम और गोकुल धाम सहित आठ प्रमुख तीर्थों के नाम पर बस सेवाएं शुरू करने की बात कही गई है। इसके अलावा अमर बलिदानी मंगल पांडेय, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां सहित 11 क्रांतिकारियों के नाम पर बसें संचालित होंगी।

विज्ञापन


क्रांतिधरा मेरठ से बलिया तक के वीरों के नाम
आजादी के अमृत काल में प्रदेश सरकार जिन 11 अमर बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में बस सेवाएं शुरू करने जा रही है, उसमें क्रांतिधरा मेरठ से लेकर बागी बलिया तक के अमर वीर बलिदानियों के नाम पर बसों के नाम रखे जाने हैं। 1857 की क्रांति के नायक मेरठ के अमर बलिदानी कदम सिंह, मथुरा के देवी सिंह, कानपुर के तात्या टोपे, नाना साहेब, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और बलिया के मंगल पांडेय के नाम तो हैं हीं, इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, भगत सिंह और बलिया के शेर कहे जाने वाले चित्तू पांडेय का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


चौरी-चौरा और काकोरी बस सेवाएं भी होंगी शुरू
परिवहन विभाग की ओर से गोरखपुर तक चलने वाली बस सेवाओं को चौरी-चौरा सेवा और काकोरी-लखनऊ तक जाने वाली बसों को काकोरी सेवा का नाम देने का प्रस्ताव है। 

मथुरा से मिर्जापुर तक के तीर्थों के नाम पर होंगी बसें
मथुरा से लेकर मिर्जापुर तक के प्रमुख तीर्थो के नाम पर बसें संचालित करने की बात कही गयी है। इसमें वाराणसी के लिये काशी विश्वनाथ सेवा, प्रयागराज के लिये संगमतीर्थ सेवा, मिर्जापुर के लिये विंध्यवासिनी सेवा, अयोध्या के लिये अयोध्या धाम सेवा, मथुरा के लिये गोकुल धाम सेवा, वृंदावन धाम सेवा और गोवर्धन धाम सेवा तथा गोरखपुर के लिये गोरखधाम सेवा की शुरुआत करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed