फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: First list of BJP candidates will come before the code of conduct

UP News : आचार संहिता से पहले आएगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची, यूपी के प्रत्याशियों के हो सकते हैं नाम

Fri, 29 Dec 2023 11:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Dec 2023 11:06 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची आ सकती है। प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व का इशारा मिलने के बाद जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: First list of BJP candidates will come before the code of conduct
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची आ सकती है। प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व का इशारा मिलने के बाद जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीते दिनों दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं को संकेत मिला है कि आचार संहिता लागू होने से पहले प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाएगी। इसमें यूपी के प्रमुख जिलों में दिग्गज चेहरों के नाम भी घोषित किए जाएंगे। वहीं पिछड़े और दलित समीकरण साधने के लिए दोनों वर्गों के बड़े चेहरों के टिकट का भी एलान होगा।
विज्ञापन


30 जनवरी तक कार्यालय खोलें
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को 30 जनवरी तक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोलने को कहा है। चुनाव कार्यालय के लिए स्थान चयन, कार्यालय की व्यवस्था, चुनाव कार्यालय प्रभारी की तैनाती सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। ताकि प्रत्याशी घोषित होने के बाद जमीनी तैयारियों में ज्यादा समय व्यर्थ नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वजह
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश में राष्ट्रवाद बयार बहेगी, भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार होगा। इस माहौल का फायदा उठाने के लिए पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी ताकि उसी माहौल में प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दें।

भाजपा में जा सकते हैं बसपा सांसद
बसपा के मौजूदा दस सांसदों में से कुछ सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उच्च स्तर पर बसपा के बड़े नेताओं और सांसदों को पार्टी में शामिल करने की बात चल रही है। उनकी उम्मीदवारी पर निर्णय होने के बाद उन्हें शामिल कराया जा सकता है।


केवल चुनावी तैयारी पर ध्यान दें विस्तारक : धर्मपाल सिंह
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र विस्तारकों को क्षेत्र में चुनाव कार्य के दौरान केवल चुनाव कार्य पर ध्यान दें। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त विधानसभा विस्तारकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि विस्तारकों को बूथ से लेकर मंडल तक चुनाव प्रचार और प्रबंधन करना है। बूथ समितियों का गठन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और प्रशिक्षण पर भी ध्यान दें। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों का मंडल स्तर पर क्रियान्वयन भी समयबद्ध करना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा का इतिहास बताते हुए कहा कि विस्तारक मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed