{"_id":"637fc450fb999250544870d5","slug":"up-news-everyone-involved-from-bottom-to-top-in-ayush-college-admission-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Admission Scam : आयुष कॉलेज दाखिला घोटाले में नीचे से ऊपर तक सब शामिल, एसटीएफ को पता चला किसने क्या लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Admission Scam : आयुष कॉलेज दाखिला घोटाले में नीचे से ऊपर तक सब शामिल, एसटीएफ को पता चला किसने क्या लिया
Fri, 25 Nov 2022 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष कॉलेजों में दाखिले में हुई हेराफेरी के मामले में एसटीएफ ने रिमांड पर लिए अभियुक्तों से बृहस्पतिवार को पूछताछ की। अभियुक्तों ने बताया कि इस खेल में नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी शामिल थे। किसी ने पैसे लिए तो किसी ने उपहार लिए। कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने सिर्फ ‘व्यवहार’ निभाया। एसटीएस शुक्रवार को भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। रिमांड अवधि 26 नवंबर को सवेरे 11 बजे खत्म होगी।
विज्ञापन
एसटीएफ ने सोमवार को रिमांड पर लिए गए अभियुक्तों में से मुख्य आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। इसमें हेराफेरी की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की गई। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि है कि सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए पांच लाख रुपये तय किए गए थे लेकिन कुछ ने इससे कम रकम दिए। पर इसमें ईमानदारी के साथ सबका हिस्सा तय किया गया था।
विज्ञापन
वहीं, निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए दो से ढाई लाख रुपये तक लिए गए। जिस कॉलेज में बिना नीट के दाखिला दिया जाना था, उन कॉलेजों के प्रबंधन को भी पहले से सेट किया गया। बाद में डाटा में हेराफेरी की गई। सूत्रों ने यह भी बताया कि मुख्य किरदार केवल कुलदीप ने ही नहीं निभाया, बल्कि ऊपर के अधिकारी भी उसकी हर जालसाजी में बराबर के हिस्सेदार थे।
विज्ञापन