{"_id":"62e8d483a8a702091f1f0869","slug":"up-news-enforcement-directorate-files-money-laundering-case-against-perfume-trader-piyush-jain","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस
Tue, 02 Aug 2022 06:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Aug 2022 06:34 PM IST
सार
पीयूष जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बीते साल दिसंबर में छापेमारी की कार्रवाई की थी जिसमें लगभग 200 करोड़ रुपए और 23 किलो सोना बरामद हुआ था। अब पीयूष जैन पर ईडी ने शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
इत्र कारोबारी पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने पीयूष जैन के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई डायरेक्ट्रेट जनरल आफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) और डायरेक्ट्रेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि पीयूष जैन की कमाई और पैसों के लेन देन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय पीयूष की संपत्तियों का भी ब्यौरा जुटा रहा है। जल्द ही अटैचमेंट की कार्रवाई भी की जा सकती है। पीयूष जैन के कन्नौज व कानपुर के ठिकानों पर बीते साल दिसंबर माह में डीडीजीआई ने छापे की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
पीयूष जैन के घर से आयकर विभाग की टीम ने 197 करोड़ रुपये कैश और 23 किलो सोना बरामद किया था। इस मामले में डीजीजीआई और डीआरआई ने भी मुकदमा कायम किया था। पीयूष जैन को हाल ही में जमानत मिली है। अब प्रवर्तन निदेशालय ने पीयूष जैन पर शिकंजा कस दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने पीयूष जैन के खिलाफ प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन