फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Drizzle expected in western UP today and tomorrow

UP Weather : पश्चिमी उप्र में आज और कल बूंदाबांदी के आसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी

Thu, 12 Jan 2023 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 01:48 AM IST
सार

गलन भरी ठंड और घने कोहरे के बीच मौसमी बदलाव प्रदेश में दस्तक देने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बादल-बदली के साथ बूंदाबांदी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
UP News: Drizzle expected in western UP today and tomorrow
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गलन भरी ठंड और घने कोहरे के बीच मौसमी बदलाव प्रदेश में दस्तक देने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बादल-बदली के साथ बूंदाबांदी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अभी गलन से राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12-13 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। लखनऊ में भी बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन


  मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, पीलीभीत, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वाराणसी व आसपास के इलाकों, लखनऊ और उसके आसपास, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, कासगंज, अमरोहा, संभल, बंदायू आदि इलाकों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन सबके बीच सुबह और रात के समय प्रदेश में घने कोहरे का दौर मंगलवार की रात से बुधवार को भी जारी रहा। लेकिन दिन के समय प्रदेश के कई इलाकों में धूप खिलने से गलन से मामूली राहत मिली है।


बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री कानपुर में रिकार्ड किया गया। धूप निकलने के चलते झांसी में दिन का पारा 27 डिग्री दर्ज हुआ, चुर्क में 24.5 डिग्री और प्रयागराज में 19 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed