फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Diwali gift, bonus and four percent dearness allowance to state employees

UP: राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

Fri, 03 Nov 2023 10:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Nov 2023 10:44 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में बोनस दिया है। इसके अतिरिक्त चार फीसदी महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। बोनस के रूप में 6908 रुपये मिलेंगे। इसका फायदा प्रदेश के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।
 

विज्ञापन
UP News: Diwali gift, bonus and four percent dearness allowance to state employees
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में बोनस दिया है। इसके अतिरिक्त चार फीसदी महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। बोनस के रूप में 6908 रुपये मिलेंगे। इसका फायदा प्रदेश के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


योगी सरकार ने राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले बोनस देने का एलान कर दिया। अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को बढ़ी हई दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। भत्ते से राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने करीब 300 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक बोनस की राशि अधिकतम सात हजार रुपए हो सकती है। यानी प्रत्येक अराजपत्रित कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपये बोनस दिया जा सकता है। बता दें कि यूपी में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 14.82 लाख के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था। अब योगी सरकार भी राज्य कर्मियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देगी। महंगाई भत्ता देने की घोषणा पर राज्य कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। डीए वृद्धि का लाभ करीब 10 लाख राज्यकर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और पेंशनरों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed