फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Disabled people will get four percent reservation in jobs of civic bodies, government order issued

UP News : निकायों की नौकरी में भी दिव्यांगों को मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण, शासनादेश जारी

Fri, 22 Dec 2023 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Dec 2023 12:07 AM IST
सार

बता दें कि दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने सरकारी सेवाओं के पदों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के संबंध में वर्ष 2021 में ही नीति तैयार की थी। इस नीति को सभी विभागों को यह आदेश भेजा गया था।

विज्ञापन
UP News: Disabled people will get four percent reservation in jobs of civic bodies, government order issued
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रदेश के नगर निकायों की नौकरी में भी अब दिव्यांगजनों के लिए चार प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। निकायों में केंदीयत सेवा के समूह क, ख, ग और घ के पदों में यह आरक्षण क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) तौर पर दिए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने सरकारी सेवाओं के पदों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के संबंध में वर्ष 2021 में ही नीति तैयार की थी। इस नीति को सभी विभागों को यह आदेश भेजा गया था। सभी विभागों से दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिए जाने से संबंधित इस नीति को अंगीकार करने को कहा गया था। करीब दो साल तक नगर विकास विभाग ने इस नीति को अपने यहां लागू नहीं किया गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में उच्च स्तर से नाराजगी जताए जाने के बाद अब नगर विकास विभाग ने दिव्यांगजन कल्याण विभाग के शासनादेश को अंगीकृत कर लिया है। विभाग की तरफ से जारी आदेश में सभी नगर निकायों को केंद्रीयत सेवा के सभी पदों की भर्ती में दिव्यांगजनों को क्षैतिज आरक्षण देने की व्यवस्था को कड़ाई और पारदर्शिता से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed