फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Dinesh Singh will be the new superintendent of police in five districts, the SP of Barabanki

UP News: पांच जिलों में नए पुलिस अधीक्षक, दिनेश सिंह होंगे बाराबंकी के एसपी, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

Fri, 11 Nov 2022 11:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 11 Nov 2022 11:49 PM IST
सार

गंभीर शिकायतों से घिरे उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी समेत मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल और गाजीपुर के एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। वहीं, अभिसूचना में तैनात दिनेश कुमार सिंह को बाराबंकी का नया एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
UP News: Dinesh Singh will be the new superintendent of police in five districts, the SP of Barabanki
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें पांच जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। जबकि तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

विज्ञापन


गंभीर शिकायतों से घिरे उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी समेत मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल और गाजीपुर के एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। वहीं, अभिसूचना में तैनात दिनेश कुमार सिंह को बाराबंकी का नया एसपी बनाया गया है। अब तक इस पर तैनात रहे अनुराग वत्स को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मुरादाबाद के एसएसपी और उन्नाव के एसपी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। वहीं मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई को लेकर गाजीपुर के एसपी को फटकार लगाई थी। तभी से माना जा रहा था कि इन तीनों अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। इसी कड़ी में इन तीनों जिलों के पुलिस कप्तानों को हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया है। तीनों अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बाराबंकी के एसपी रहे अनुराग वत्स की केन्द्रीय प्रतिनिुक्ति पर गृह मंत्रालय में तैनाती हुई है, लेकिन वह कार्यमुक्त नहीं किए गए थे। केन्द्र में तैनाती मिलने के करीब 15 दिन बाद सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त करते हुए उनके स्थान पर अभिसूचना मुख्यालय में तैनात दिनेश कुमार सिंह बाराबंकी भेजा है।

इनके अलावा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के पद पर तैनात सिद्धार्थ शंकर मीना को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि ओमवीर सिंह को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से गाजीपुर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी हेमराज मीना को मुरादाबाद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के अपर पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को कौशांबी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


अब तक प्रतीक्षारत रहे निखिल पाठक को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना क्षेत्रीय लखनऊ बनाया गया है। जबकि इस पद पर तैनात बृजेश सिंह को पुलिस महानिदेशालय में पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed