फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: DG Jail transferred jailers of 17 jails, seven jailers were transferred due to completion of time

UP News : डीजी जेल ने 17 जेलों के कारापाल का किया तबादला, सात कारापालों का समय पूरा होने की वजह से हुआ तबादला

Fri, 30 Jun 2023 11:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Jun 2023 11:33 AM IST
सार

सभी को तत्काल कार्यमुक्त करने और नई तैनाती की जगह पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान उनको कोई अवकाश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
UP News: DG Jail transferred jailers of 17 jails, seven jailers were transferred due to completion of time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजी जेल एसएन साबत ने बृहस्पतिवार को 17 जेलों के कारापालों को इधर से उधर कर दिया। इनमें से सात कारापालों का समय पूरा होने की वजह से हटाया गया है। इन सभी को तत्काल कार्यमुक्त करने और नई तैनाती की जगह पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान उनको कोई अवकाश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक जिस सात कारापालों का समय पूरा होने की वजह से तबादला किया गया है, उनमें सतीश चंद्र त्रिपाठी को बस्ती से इटावा, पंकज कुमार सिंह को खीरी से आदर्श कारागार लखनऊ, राजेश कुमार सिंह को आगरा को मुजफ्फरनगर, शैलेंद्र प्रताप सिंह को बिजनौर से प्रयागराज, राजेश कुमार राय-1 को शाहजहांपुर से प्रतापगढ़, कमलेंद्र प्रताप सिंह को बरेली से अलीगढ़ और अजय कुमार को लखनऊ से जौनपुर भेजा गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा वीरेंद्र कुमार वर्मा को बांदा से सुल्तानपुर, रंजीत कुमार सिंह को केंद्रीय कारागार नैनी से जिला कारागार संतकबीरनगर, अपूर्वव्रत पाठक को बरेली से बस्ती, राजेश कुमार को सुल्तानपुर से मऊ, कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबंद्ध चल रहे योगेश कुमार को बांदा, राजीव कुमार सिंह को उन्नाव से गौतमबुद्धनगर, नागेश सिंह को मऊ से आगरा, कुलदीप सिंह भदौरिया को जौनपुर से गाजियाबाद, प्रदीप कुमार कश्यप को गोरखपुर से एटा और राजेश कुमार पांडेय को प्रतापगढ़ से शाहजहांपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed