{"_id":"6398a1c229319e1ec94113f9","slug":"up-news-deputy-chief-minister-gave-instructions-in-the-meeting-of-directors-develop-villages-on-the-lines-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : उपमुख्यमंत्री ने निदेशकों की बैठक में दिए निर्देश, गुजरात मॉडल की तर्ज पर करें गांवों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : उपमुख्यमंत्री ने निदेशकों की बैठक में दिए निर्देश, गुजरात मॉडल की तर्ज पर करें गांवों का विकास
Tue, 13 Dec 2022 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:31 PM IST
सार
उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश मंगलवार को आवास विकास परिषद मुख्यालय में आयोजित ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशकों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान जब जनता चौपाल में होगा तो उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गुजरात मॉडल की तर्ज पर गांवों का विकास करें, जिससे गांव और शहर के बीच कोई अंतर नजर न आए। प्रत्येक जिले में हर शनिवार को तीन ग्राम सभाओं में जनता चौपाल का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश मंगलवार को आवास विकास परिषद मुख्यालय में आयोजित ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशकों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान जब जनता चौपाल में होगा तो उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
मौर्य ने कहा कि जनता चौपाल से पहले गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण करने के साथ उनके सुझाव भी लिए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार दिव्यांगजनों को आवास देने के लिए इन्हें प्राथमिकता श्रेणी में लाया गया है। दिव्यांगों को चिह्नित कर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 8.63 लाख आवासों का निर्माण दिसंबर 2023 से पहले कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद व विधायक निधि से स्वीकृत कार्य भी समय पर कराने को कहा।
विज्ञापन
संतकबीरनगर के परियोजना अधिकारी को किया निलंबित
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कामकाज में लापरवाही पर संतकबीर नगर के परियोजना निदेशक को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी को मूल जड़ से समाप्त करना है। वर्ष भर अभियान चलाकर विभाग में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी कर्मचारी को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन