फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Deployment of doctors in newly constructed hospital of Milkipur and Loni

UP News : मिल्कीपुर और लोनी के नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती, जल्द शुरू होगी मरीजों की भर्ती

Sun, 23 Apr 2023 01:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

अयोध्या के मिल्कीपुर में निर्मित 50 बेड के अस्पताल में इलाज शुरू होने से आसपास के मरीजों के साथ ही सुल्तानपुर के मरीजों को भी फायदा मिलेगा। यहां शुक्रवार से ओपीडी शुरू कर दी गई है। अस्पताल में नौ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
UP News : Deployment of doctors in newly constructed hospital of Milkipur and Loni
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में 50-50 बेड के दो संयुक्त चिकित्सालयों को शुरू करने की तैयारी है। इसमें एक अयोध्या के मिल्कीपुर में तो दूसरा गाजियाबाद के लोनी में है। इन दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। इन दोनों अस्पतालों के शुरू होने से आसपास के मरीजों को घर के पास ही उपचार मिल सकेगा।

विज्ञापन


अयोध्या के मिल्कीपुर में निर्मित 50 बेड के अस्पताल में इलाज शुरू होने से आसपास के मरीजों के साथ ही सुल्तानपुर के मरीजों को भी फायदा मिलेगा। यहां शुक्रवार से ओपीडी शुरू कर दी गई है। अस्पताल में नौ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डा. मनोज कुमार, रेजियोलॉजिस्ट डा. अजय कुमार चौधरी, पैथोलॉजिस्ट डा. आलोक कुमार एवं सीएमओ बाराबंकी के अधीन कार्यरत आर्थोपेडिक डा. महेंद्र कुमार, ईएमओ डा. गौरव सिंह,डा. पारुल चौधरी, डा. शगुन मिश्रा, जिला चिकित्सालय अयोध्या से नेत्र सर्जन सुनीती महेंद्रा, सीएचसी बीकापुर से डेंटल सर्जन डा. अशोक कुमार वर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह गाजियाबाद के लोनी में बने 50 बेड के अस्पताल को अभी तक कार्यदायी संस्था ने मुख्य चिकित्साधिकारी को हस्तानांतरण नहीं किया है। उम्मीद है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। यहां 13 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें जिला संयुक्त चिकित्सालय गौतमबुद्ध नगर से रेडियोलॉजिस्ट डा. कुसुमलता सागर, ईएनटी सर्जन डा. पियूष चौबे, अधीक्षिका डा. अंशु गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रीति अग्रवाल, सीएमओ गाजियाबाद के अधीन कार्यरत डेंटल सर्जन डा. अभिषेक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी अमरोहा से एनेस्थेटिस्ट डा. अनिल बघेल, सीएमओ मेरठ के अधीन कार्यरत ईएमओ डा. विनीत तोमर, नेत्र सर्जन डा. अल्का शर्मा, ईएमओ डा. भावना सिंह, डा. अनामिका, डा. रोहित, डा. शहबाज अख्तर खान, डा. अभिशेष शर्मा को लोनी में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed