{"_id":"669f410d4b53e9c8cf09b25a","slug":"up-news-committee-not-formed-to-address-the-issue-of-digital-attendence-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एक सप्ताह बाद भी नहीं बनी डिजिटल अटेंडेंस से संबंधित कमेटी, 29 को घेराव की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एक सप्ताह बाद भी नहीं बनी डिजिटल अटेंडेंस से संबंधित कमेटी, 29 को घेराव की तैयारी तेज
Tue, 23 Jul 2024 11:05 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:05 AM IST
सार
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस को लेकर अभी तक कमेटी का निर्माण नहीं हुआ है। शिक्षक इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शिक्षक संगठन 29 जुलाई को प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के साथ शिक्षक संगठनों के नेताओं की बैठक हुई थी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस स्थगित कर दी गई है। बीते मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता में तय हुआ था कि इसके लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई जाएगी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी कमेटी का गठन नहीं हुआ है। इससे शिक्षक परेशान हैं। शिक्षक संगठन फिर से 29 जुलाई को प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में आठ जुलाई से शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस का निर्देश जारी किया था। शिक्षकों के भारी विरोध व सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद मुख्य सचिव ने पिछले मंगलवार को शिक्षक संगठनों के साथ बैठक की थी। इसमें डिजिटल अटेंडेंस को स्थगित करने व शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी बनाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा: आंतरिक कलह को लेकर हाईकमान गंभीर, सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे दिल्ली में
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम की बैठक में नहीं गए राजभर, केशव प्रसाद मौर्या से मिले; दोनों नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
इसके अगले दिन महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के साथ शिक्षक संगठनों की बैठक में भी कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इस बैठक का कार्यवृत्त नहीं जारी किया गया है। विभागीय अधिकारी इस पर कुछ बताने को भी तैयार नहीं हैं। इससे शिक्षकों का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
एस-फोर की बैठक 26 को
परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर चल रहे विरोध व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एफ-फोर) की बैठक 26 जुलाई को बुलाई गई है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह के निर्देश पर राजधानी में होने वाली बैठक में आगे के आंदोलन पर निर्णय होगा।