फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: CM Yogi said, three crore 18 lakh tricolors will be hoisted, 'Independence Week' will be organized from August 11 to 17

UP News : सीएम योगी ने कहा, तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे फहराएंगे,  11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन

Mon, 18 Jul 2022 10:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jul 2022 10:02 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। 31 जुलाई तक जिला मुख्यालयों परतिरंगे भेज दिए जाएंगे। दो करोड़ 68 लाख तिरंगे घरों में लगाए जाएंगे। 50 लाख तिरंगों को प्रदेश में सरकारी कार्यालयों, गैर-सरकारी कार्यालयों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों में फहराया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: CM Yogi said, three crore 18 lakh tricolors will be hoisted, 'Independence Week' will be organized from August 11 to 17
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे 13 से 15 अगस्त के बीच फहराए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम इस कार्यक्रम को लेकर हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


31 जुलाई तक जिला मुख्यालयों परतिरंगे भेज दिए जाएंगे। दो करोड़ 68 लाख तिरंगे घरों में लगाए जाएंगे। 50 लाख तिरंगों को प्रदेश में सरकारी कार्यालयों, गैर-सरकारी कार्यालयों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों में फहराया जाएगा। एक झंडा गीत ‘जयघोष’ प्रदेश ने तैयार किया है। फहराए जाने वाले तिरंगों में से एक करोड़ 18 लाख तिरंगे स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह रहेगा कार्यक्रम
गृह मंत्री ने कहा कि पीएम ने आजादी के अमृत महोत्सव को नए तरीके से मनाने का विजन दिया है। भारत सरकार द्वारा तिरंगे की उपलब्धता की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। 11 से 14 अगस्त तक स्कूलों में प्रभात फेरी होगी। 13 अगस्त को लोग अपने घर में झंडा फहराकर अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने तथा देश की सुरक्षा एवं समृद्धि से जोड़ने की सबकी जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed