{"_id":"63877ed91ded3b645274f68a","slug":"up-news-chief-secretary-durga-shankar-mishra-said-cows-should-not-roam-free-there-should-be-no-problem-in-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा, छुट्टा न घूमें गोवंश, धान बेचने में न हो दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा, छुट्टा न घूमें गोवंश, धान बेचने में न हो दिक्कत
Wed, 30 Nov 2022 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Nov 2022 09:33 PM IST
सार
बैठक में कृषि, नियोजन, पशुधन, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद विभाग के कामकाज पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को धान खरीद केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी जिले में कहीं भी गोवंश छुट्टा न घूमें।
विज्ञापन
बैठक में कृषि, नियोजन, पशुधन, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद विभाग के कामकाज पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। इसके लिए डिजिटल सिस्टम का प्रयोग किया जाए। छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल बचाने के लिए हर जिले में तेजी से अभियान चलाकर छुट्टा गोवंश को पकड़कर गो-आश्रय स्थल में लाया जाए, जहां उनकी समुचित देखभाल हो सके।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन जिलों में जिला परियोजना निगरानी इकाई की स्थापना नहीं हुई है, वहां यूनिट की स्थापना शीघ्र कराई जाए। गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू के केसों में कमी आई है लेकिन निरंतर सावधानी बरतने की जरूरत है। इस लिहाज से संवेदनशील इलाकों में सघन फॉगिंग और स्प्रे कराया जाए। अयोध्या के जिलाधिकारी ने 100 दिन-100 उद्योग विषय पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त ने प्लास्टिक संग्रह अभियान का ब्यौरा रखा।
विज्ञापन