फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: British high commissioner meets to CM Yogi Adityanath.

UP News: ब्रिटिश उच्चायुक्त ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में व्यापारिक अवसरों पर की चर्चा

Fri, 09 Aug 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Aug 2024 12:12 AM IST
सार

मुलाकात के बाद लिंडी कैमरून ने ब्रिटेन और भारत के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। सीएम योगी ने भी ब्रिटिश उच्चायुक्त के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
 

विज्ञापन
UP News: British high commissioner meets to CM Yogi Adityanath.
ब्रिटिश उच्चायुक्त के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्रिटिश उच्चायुक्त, लिंडी कैमरून ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के बाद लिंडी कैमरून ने ब्रिटेन और भारत के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि सीएम योगी के साथ उनकी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा, व्यापार, इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य क्षेत्रों में अवसरों और भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम योगी ने भी ब्रिटिश उच्चायुक्त के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
विज्ञापन


सीएम योगी का जताया आभार
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ब्रिटिश उच्चायुक्त, लिंडी कैमरून से शिष्टाचार मुलाकात की।" सीएम योगी की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने लिखा, "उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा और किसी मुख्यमंत्री से पहली मुलाकात के दौरान आपके मूल्यवान विचार साझा करने और भारत व ब्रिटेन के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद। उच्च शिक्षा के संबंध, व्यापार के अवसर, इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य क्षेत्रों में बहुत कुछ आगे ले जाना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed