{"_id":"63bb0217dcf3e10b7c180617","slug":"up-news-brajesh-pathak-said-action-will-be-taken-if-negligence-is-found-in-operating-the-maternity-clinic","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : ब्रजेश पाठक ने कहा, मातृत्व क्लीनिक संचालन में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : ब्रजेश पाठक ने कहा, मातृत्व क्लीनिक संचालन में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
Sun, 08 Jan 2023 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:19 PM IST
सार
इस विशेष अभियान में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और अल्ट्रासाउंड की जांच उपलब्ध कराई जाती हैं। सीएमओ, सीएमएस यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं को यह सुविधा मिलने में कोई कोताही न हो।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि विभिन्न अस्पतालों में चलरही मातृत्व क्लीनिक के संचालन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं से शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों की ऑनलाइन बैठक में निर्देश दिया कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले में उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया जाए। अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच की जाए। यदि किसी महिला में समस्या मिलती है तो उसका तत्काल उपचार शुरू किया जाए।
विज्ञापन
इस विशेष अभियान में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और अल्ट्रासाउंड की जांच उपलब्ध कराई जाती हैं। सीएमओ, सीएमएस यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं को यह सुविधा मिलने में कोई कोताही न हो।
विज्ञापन