{"_id":"63edd655c67a5f119c059567","slug":"up-news-bjp-started-preparations-considering-body-elections-in-april-announcement-of-state-team-soon-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : भाजपा ने अप्रैल में निकाय चुनाव मानकर शुरू की तैयारियां, प्रदेश टीम की घोषणा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : भाजपा ने अप्रैल में निकाय चुनाव मानकर शुरू की तैयारियां, प्रदेश टीम की घोषणा जल्द
Thu, 16 Feb 2023 12:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:38 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को प्रदेश पदाधिकारियों को बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्रों तक में चुनाव की तैयारी का एजेंडा सौंपा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने आगामी अप्रैल महीने में निकाय चुनाव प्रस्तावित मानकर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को प्रदेश पदाधिकारियों को बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्रों तक में चुनाव की तैयारी का एजेंडा सौंपा है।
विज्ञापन
फरवरी, मार्च में प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रसारण कराया जाएगा। सफाई की समस्या के समाधान के लिए पार्टी की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक, एमएलसी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जनता को जोड़ने के लिए वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। पार्टी अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों के जरिये भी जनता के बीच पहुंचकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और निकायों में बीते पांच वर्ष में हुए कार्य को बताएगी।
विज्ञापन
बदल जाएगा आरक्षण
पार्टी की ओर से जिलाध्यक्षों को संकेत दिए गए हैं कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद अब कई निकायों में दिसंबर में घोषित आरक्षण बदल सकता है। नए आरक्षण के लिहाज से प्रत्याशी चयन से लेकर सामाजिक समीकरण साधने की तैयारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश टीम की घोषणा जल्द
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की नई टीम की घोषणा जल्द होगी। नई टीम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की ओर से तैयार पैनल पर दिल्ली में भी बातचीत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक महामंत्री और उपाध्यक्ष पद को लेकर कुछ नामों पर पेंच फंसा है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही नई टीम घोषित कर दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी नई टीम में महामंत्री, उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री स्तर पर कुछ बदलाव होंगे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा अब निकाय चुनाव के बाद करने पर विचार हो रहा है, ताकि चुनाव के दौरान जिलों में विवाद या असंतोष की स्थिति न बने।