फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Attendance will now be recorded in Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas even at night

UP News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब रात में भी दर्ज होगी उपस्थिति, रात में बाहर निकलने पर सख्ती

Thu, 13 Apr 2023 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

इस पर सख्ती करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षिकाओं व छात्राओं के रात में भी उपस्थिति दर्ज करने और ऑनलाइन इसे प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP News: Attendance will now be recorded in Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas even at night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

प्रदेश में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नियमित शिक्षिकाओं व छात्राओं के रात में विद्यालय छोड़कर जाने का मामला विभाग के संज्ञान में आया है। इस पर सख्ती करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षिकाओं व छात्राओं के रात में भी उपस्थिति दर्ज करने और ऑनलाइन इसे प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय हैं। इसमें वार्डेन के साथ ही पूर्णकालिक शिक्षिकाओं व छात्राओं को रात में विद्यालय छात्रावास में रहने की व्यवस्था है। किंतु हाल में कराए गए निरीक्षण में पूर्णकालिक शिक्षिकाओं व छात्राएं रात में विद्यालय परिसर में नहीं मिली। जानकारी के अनुसार रात में वे अपने घर चली जाती थीं। इसे देखते हुए शासन ने प्रेरणा तकनीकी फ्रेमवर्क को लागू करने और रात में भी इनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने निर्देश दिया है कि इस व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए। शिक्षिकाएं ऑनलाइन छात्राओं की अटेंडेंस लेकर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगी। साथ ही अपनी खुद की भी फोटो सहित उपस्थिति पोर्टल पर रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच अपलोड करेंगी। इस व्यवस्था का समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। जबकि विद्यालय खुलने व बंद होने की अन्य व्यवस्था पूर्व की भांति ही संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed